गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल

Updated at : 19 Jun 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल

बीइइअो ने अभिभावकों को नियमित रूप से अपने बच्चों को स्कूल भेजने को कहा सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के उगरा पंचायत भवन में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर बीइइओ अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा […]

विज्ञापन
बीइइअो ने अभिभावकों को नियमित रूप से अपने बच्चों को स्कूल भेजने को कहा
सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के उगरा पंचायत भवन में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर बीइइओ अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का विकास सबों की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए सजग रहें. अभिभावक नियमित रूप से अपने बच्चों को स्कूल भेजे साथ ही बच्चों का विद्यालय में ठहराव की आवश्यकता है.
विद्यालय के शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. बीइइओ ने कहा कि माता समिति को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है. मौके पर विद्यालय परिसर सहित अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने की बात कही गयी. इस अवसर नवा बिहान प्रखंड साक्षरता समिति सेन्हा के कार्यक्रम प्रबंधक शिवराम भगत ने कहा कि सभी पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्र की स्थापना की गयी है. जो लोग निरक्षर हैं वे लोक शिक्षा केंद्र में जाकर पढ़ना लिखना सीख सकते हैं.
लोक शिक्षा केंद्र में लोग अन्य कई जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं. केंद्र में कई ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें रखी गयी है जिसका साक्षर लोग लाभ ले सकते हैं. मौके पर मुखिया एतवा उरांव, बीपीओ प्रकाश रंजन,अमर यादव, उपेंद्र ठाकुर, शैलेश किसलय, मिथलेश कुमार, अरविंद कुमार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola