अभियान का उद्देश्य सही सलाह देना है

Updated at : 17 Jun 2017 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
अभियान का उद्देश्य सही सलाह देना है

कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड परिसर में कृषि, सहकारिता व पशुपालन विभाग द्वारा चल रहे प्रखंड कृषि जागृति अभियान के दूसरे दिन किसानों को कई प्रकार की जानकारी दी गयी. जागृति अभियान के प्रखंड नोडल पदाधिकारी सह जिला उद्यान पदाधिकारी एलीमन पूर्ति ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार राज्य के सभी प्रखंडों में […]

विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड परिसर में कृषि, सहकारिता व पशुपालन विभाग द्वारा चल रहे प्रखंड कृषि जागृति अभियान के दूसरे दिन किसानों को कई प्रकार की जानकारी दी गयी.
जागृति अभियान के प्रखंड नोडल पदाधिकारी सह जिला उद्यान पदाधिकारी एलीमन पूर्ति ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार राज्य के सभी प्रखंडों में पिछले 12 जून से 17 जून तक कृषि जागृति अभियान की शुरुआत की है, इस अभियान का उद्देश्य साफ है कि किसानों को खरीफ फसल में सभी प्रकार की जानकारी व सलाह देना .
ताकि किसानों को मौसम के आधार पर बिचड़ा लगाने , मक्का, उरहद, अरहर, मूंगफली समेत अन्य फसल लगाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही समय पर फसलों की बोआई हो. बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य तब सफल होगा, जब किसान जागृति अभियान में मिले सलाह का अनुपालन करते हुए उचित समय में फसलों की बुआई करें . मौके पर प्रखंड के उडुमुडू पंचायत के बडमारा , उडुमुडू के 13 किसानों सुरेंद्र उरांव, विफई उरांव, सपना उरांव, ब्रजेश शाही, शिव कुमार भगत, मोती उरांव, देवधनिया उरांव, सुनील उरांव , सुखमनिया उरांव, अन्य को उरहद का बीज चार-चार किलोग्राम के हिसाब से खेती के लिए दी गयी.
मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुशील तिग्गा, अखिलेश कुमार सिंह, राजेंद्र राम, अभय सिंह, बीटीएम जेनेट केरकेट्टा, एटीएम रामज्ञान साहू, जनसेवक किशोर उरांव, सुमित कुमार, गौरव गौरिश, महाजन उरांव, देवकांत उरांव, रवींद्र कुमार, विनय कुमार, बैफ के ज्योति कुमार, सिंगल विंडो सेंटर के सूर्य नारायण साहू, शिवचरण बैठा समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola