लोक शिक्षा केंद्र खोलने का निर्देश
Updated at : 14 Jun 2017 11:16 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : नवा विहान प्रखंड साक्षरता समिति के लोहरदगा स्थित बीआरसी भवन कार्यालय में लोहरदगा प्रखंड के प्रेरक तथा समन्वयक की बैठक जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई़ इसमें प्रखंड के सभी प्रेरक तथा समन्वयक उपस्थित थे. बैठक में सभी प्रेरक से साक्षरता की प्रगति को लेकर पंचायतवार समीक्षा की गयी़ इस […]
विज्ञापन
लोहरदगा : नवा विहान प्रखंड साक्षरता समिति के लोहरदगा स्थित बीआरसी भवन कार्यालय में लोहरदगा प्रखंड के प्रेरक तथा समन्वयक की बैठक जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई़ इसमें प्रखंड के सभी प्रेरक तथा समन्वयक उपस्थित थे. बैठक में सभी प्रेरक से साक्षरता की प्रगति को लेकर पंचायतवार समीक्षा की गयी़
इस दौरान सभी को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर अपने पंचायत व गांव के अब तक जो भी 15 वर्ष से उपर निरक्षर छूट गये हैं उन्हें सूचीबद्ध कर वीटी के साथ प्रखंड कार्यालय में जमा करे़ं साथ ही साथ अगस्त 2017 में होने वाले महानवसाक्षर परीक्षा की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया गया. प्रेरक को बतलाया गया कि महापरीक्षा में भाग लेने वाले नवसाक्षरों की सूची भी 19.06.2017 तक अपने प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के पास जमा करे़ं
साथ ही अपने-अपने लोक शिक्षा केंद्र में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड समन्वयक सूरज उरांव , प्रेरक मेराज अंसारी, कबीर अंसारी, रेखा देवी, कमला कुमारी, राजेश्वरी भगत, बबीता मिंज, चारी उरांव, श्वेता मिंज, रघुनाथ यादव, चंद्रनाथ भगत, कमलेश्वर उरांव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




