सीआरपीएफ कर्तव्यों के निर्वहन में हमेशा आगे रहता है
Updated at : 05 Jun 2017 10:08 AM (IST)
विज्ञापन

किस्को-लोहरदगा : सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक संजय ए लाटेकर किस्को थाना में सीआरपीएफ 158 बटालियन के चार्ली कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक की एवं नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली. मौके पर पुलिस महानिरीक्षक संजय लाटेकर ने कहा कि नक्सलमुक्त झारखंड का सपना साकार करने के लिए सीआरपीएफ के जवानों को अपने कर्तव्यों […]
विज्ञापन
किस्को-लोहरदगा : सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक संजय ए लाटेकर किस्को थाना में सीआरपीएफ 158 बटालियन के चार्ली कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक की एवं नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली. मौके पर पुलिस महानिरीक्षक संजय लाटेकर ने कहा कि नक्सलमुक्त झारखंड का सपना साकार करने के लिए सीआरपीएफ के जवानों को अपने कर्तव्यों का निवर्हन करना होगा. श्री लाटेकर ने जवानों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आप हमेशा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में आगे रहे हैं. बात शांति व्यवस्था की हो या नक्सलियों से लोहा लेने की. सीआरपीएफ जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन नि:स्वार्थ भाव से करते हैं.
उन्होंने कहा कि नक्सली कमांडर नकुल यादव एवं मदन यादव के आत्मसमर्पण करने से नक्सलियों की कमर टूट चुकी है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के हर मंसूबे को नाकाम करने में सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. मौके पर सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट मनोज गुप्ता ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों से डटकर मुकाबला करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतेंगे. मौके पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अखिलेश कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार तिवारी, डिप्टी कमांडेंट सुरेश उरांव, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
डाटा इंट्री प्रशिक्षण की पंजीयन तिथि 12 जून तक
गुमला. आदर्श युवा क्लब मयूरी ट्रस्ट लक्ष्मण नगर गुमला में कंप्यूटर डाटा इंट्री प्रशिक्षण के लिए पंजीयन की तिथि 12 जून तक बढ़ा दी गयी है. जानकारी देते हुए सचिव चैताली सेन गुप्ता ने कहा कि कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रथम तीन माह के लिए होगा. इच्छुक प्रतिभागी ट्रस्ट कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है. ट्रस्ट कार्यालय में हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा व एसएससी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




