सड़क हादसे में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन

हेरहंज ़ प्रखंड के हूर गांव स्थित बघमंदवा टोला निवासी बिगु यादव के पुत्र बिजेंद्र यादव (29 वर्ष) की मौत बुधवार की शाम इलाज के दौरान रांची स्थित रिम्स अस्पताल में हो गयी. वह पिछले नौ दिनों से मौत से जूझ रहा था. बुधवार देर शाम जैसे ही उसके निधन की खबर गांव पहुंची, पूरे बघमंदवा टोले में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. गणतंत्र दिवस के दिन हुआ था हादसा : मालूम हो कि गत 26 जनवरी को रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर बारियातू थाना क्षेत्र के गिद्दी मोड़ के समीप बाइक और ट्रैक्टर के बीच सीधी भिड़ंत हुई थी. इस दुर्घटना में बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया था. रिम्स में करीब नौ दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिरकार बुधवार की शाम उसने अंतिम सांस ली. परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ : गुरुवार की सुबह जब युवक का शव उसके पैतृक गांव लाया गया, तो घर में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक मासूम पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है. मुखिया प्रीति कुजूर ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola