कार्य क्षमता बढ़ाने को लेकर कार्यशाला की शुरूआत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत में विकास योजना के सुचारू रूप से संचालन व जनप्रतिनिधियों की कार्य क्षमता बढ़ाने को लेकर स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में चार दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत में विकास योजना के सुचारू रूप से संचालन व जनप्रतिनिधियों की कार्य क्षमता बढ़ाने को लेकर स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में चार दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की गयी. इसकी शुरुआत बीडीओ चंदन प्रसाद ने की. कार्यशाला में विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों ने हिस्सा लिया. इसमें ग्राम पंचायत के कार्य-दायित्व, ग्राम सभा की भूमिका व पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण सत्र में पंचायत सहायक के कार्यों, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन कार्य प्रणाली, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने व आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि पंचायत सहायक ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है, उनकी सक्रिय भूमिका से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता व कार्यकुशलता बढ़ती है. बीडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधि व कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए जानकारी देना है. उन्होंने ग्राम सभा को पंचायत की आधारशिला बताया. नियमित एवं प्रभावी ग्राम सभा आयोजित करने पर बल दिया. कार्यशाला के दौरान पंचायत स्तर पर आनेवाली समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. पंचायत प्रशासन को सशक्त बनाने पर और जानकारी दी जायेगी. मौके पर बीपीओ रतन शाहदेव, रितेश कुमार समेत सभी पंचायत सचिव व पंचायत सहायक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola