करम डाल लेने जंगल गया था पति, लौटकर देखा पत्नी फंदे से लटकी थी; मातम में बदली पर्व की खुशी

Updated:
विज्ञापन

जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ कर्मदेव सिंह करम डाल लाने जंगल गए थे और लौटकर उन्होंने अपनी पत्नी लालमणि देवी को फंदे से लटका पाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी कर्मदेव सिंह की पत्नी लालमणि देवी का शव मंगलवार को उनके घर में फंदे से लटका मिला. घटना के समय कर्मदेव सिंह करमा पर्व को लेकर करम डाल लाने जंगल गये थे. वापस लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी को फंदे से लटका देखा.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद सुंगधी देवी ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर एसआई रविंद्र महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में शोक की लहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola