लातेहार: नगर पंचायत कार्यालय में वार्ड पार्षदों के बैठने की व्यवस्था करने की मांग, उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने लिखा पत्र

विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा व्यवस्था के अभाव में पार्षदों को जनता की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं की समीक्षा में कठिनाई हो रही है.

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत लातेहार को पत्र लिखकर कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कार्यालय में उचित स्थान न होने के कारण वार्ड पार्षदों को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विकास योजनाओं की समीक्षा और विभागीय कार्यों के समन्वय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

खड़े होकर काम निपटाने को मजबूर हैं जनप्रतिनिधि

उपाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया कि बैठने की व्यवस्था न होने से एक ओर जहां आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जनता द्वारा चुने गए सम्मानित वार्ड पार्षदों को खड़े रहकर ही लोगों की समस्याओं का निष्पादन करना पड़ता है. उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और उनके दायित्वों के निर्वहन के दृष्टिकोण से अनुचित बताया.

प्रभावी समीक्षा और समन्वय के लिए व्यवस्था जरूरी

उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद नगर क्षेत्र की जनता के सीधे निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और नगर के चहुंमुखी विकास व जनसमस्याओं के निवारण में उनकी अहम भूमिका होती है. कार्यालय परिसर में उनके बैठने का स्थान निर्धारित होना आवश्यक है, ताकि वे शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सुलभता से समन्वय स्थापित कर सकें.

ये भी पढ़ें: इटखोरी में नव दुर्गा पूजा समिति की बैठक में हुआ पुनर्गठन, उदय कुमार सिंह बने नए अध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola