बालूमाथ में धूल और जाम से परेशान व्यवसायी-ग्रामीण, 18 सितंबर को दुकानें बंद रखने का फैसला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में कोलियरी से निकलने वाले ट्रकों से उड़ती धूल और जाम की समस्या से व्यवसायियों और ग्रामीणों ने बुधवार को बैठक की. 18 सितंबर को सांकेतिक रूप से दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

बालूमाथ. कोलियरी से निकलने वाले ट्रक और हाईवा से उड़ते धूलकण तथा जाम की समस्या से परेशान व्यवसायियों और ग्रामीणों की बैठक बुधवार को चट्टीटोला स्थित प्रजापति भवन में हुई. बैठक में 18 सितंबर को सांकेतिक रूप से दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

पैदल मार्च के बाद भी समाधान नहीं होने से नाराजगी

व्यवसायियों ने बताया कि कुछ दिन पहले धूल और जाम की समस्या को लेकर टमटमटोला (भामाशाह चौक) से प्रखंड कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च किया गया था. इसके बाद अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था. इसके बावजूद अब तक समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

धूल से सामान खराब, आंखों में जलन की शिकायत

बैठक में व्यवसायियों और ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य मार्ग पर कोयला वाहनों के आवागमन से लगातार धूल उड़ रही है. इससे दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, जबकि घरों की साफ-सफाई में भी दिक्कत हो रही है.

लोगों ने धूल के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत भी की. वहीं, मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहने की बात कही.

मांगों पर पहल नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन बंद

व्यवसायियों ने कहा कि 18 सितंबर को सांकेतिक दुकान बंदी के बाद भी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन दुकान बंद करने का निर्णय लिया जाएगा. बैठक में बड़ी संख्या में व्यवसायी और ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola