चंदवा में गणेश पूजा पंडाल पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि
फोटो: 16 चांद 4 : सांसद को सम्मानित करते समिति के सदस्य. | Prabhat Khabar Network
चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने चंदवा में सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव में शिरकत की. उन्होंने भगवान गणेश की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथावाचिका मानसी किशोरी की कथा का भी श्रवण किया.
चंदवा. प्रखंड मुख्यालय में महावीर मंडल, कंचननगरी द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम चतरा सांसद कालीचरण सिंह पूजा पंडाल पहुंचे. उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
इस दौरान आयोजन समिति की ओर से सांसद कालीचरण सिंह को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, विनय कुमार रिकी, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद समेत अन्य अतिथियों का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.
गणेश पूजा जैसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं : सांसद
सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं. उन्होंने माता-पिता के प्रति प्रेम और सम्मान का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि गणेश पूजा महोत्सव जैसे आयोजन सनातन समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
मानसी किशोरी की कथा सुनने पहुंच रहे श्रद्धालु
महावीर मंडल कंचननगरी की ओर से गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय दिव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है. वृंदावन से पहुंचीं कथावाचिका मानसी किशोरी कथा वाचन कर रही हैं. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कंचननगरी पहुंच रहे हैं.
कथावाचिका मानसी किशोरी धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश के साथ समाज में एकजुटता का संदेश भी दे रही हैं. कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है.
मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, आनंद वर्मा, रामबृक्ष चौधरी, शिव केसरी, शिवकेश्वर यादव, चंद्रभूषण केसरी, सौरभ श्रीवास्तव, दारा सिंह, मनोज कुमार, अनिल यादव, जोगेंद्र यादव समेत पूजा समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए