अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पोल से टकरायी, सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पोल से टकरायी, सवार की मौत

विज्ञापन

बारियातू/बालूमाथ़ बारियातू थाना अंतर्गत पिंडाटोला स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान संजय कुमार उर्फ कुनी (35 वर्ष) पिता बिनोद प्रसाद (बारियातू) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार मृतक संजय अपने बाइक से डाढ़ा पंचायत के बचरा मोड़ गया था. यहां से लौटने के दौरान पिंडाटोला स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकरायी. इस घटना में उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आयी थी. घटना कि सूचना मिलते ही संजय के भाई और दोस्त तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. उसे बालूमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर बारियातू पुलिस सीएचसी बालूमाथ पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बारियातू में होली मातम में बदल गया. मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है. मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला घायल लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के डेमू पंचायत के नावाडीह गांव के जतराटांड़ टोला के समीप बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान राधा देवी (55) पति चरकू भुईयां जतराटांड टोला के रूप में हुई है. घायल महिला के भतीजे श्यामलाल भुईयां ने बताया कि उनकी चाची रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं. इसी दौरान तीनों रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन आ गयी. ट्रेन को देख वह घबराकर तेजी से भागने लगीं. इसी क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गयीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉ हरिओम कुमार ने प्राथमिक इलाज किया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola