वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल

Updated:
विज्ञापन

बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरनहोपा गांव में शनिवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से नीरू देवी (पति संजय यादव) व बालेश्वरी देवी (पति पांडू भुइयां) घायल हो गयी.

विज्ञापन

बालूमाथ/बारियातू. बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरनहोपा गांव में शनिवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से नीरू देवी (पति संजय यादव) व बालेश्वरी देवी (पति पांडू भुइयां) घायल हो गयी. बालूमाथ सीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार हुआ. परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं हेरनहोपा गांव के पश्चिम टोला स्थित खेत में काम कर रही थी. इस��� दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए दोनों मनु भुइयां के घर के बाहर बरामदे तक पहुंची. इसी दौरान वहां वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं अचेत हो गयीं. चिकित्सक की माने तो दोनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola