दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

Updated:
विज्ञापन

दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

विज्ञापन

हेरहंज ़ स्थानीय पुलिस ने अभियान चलाकर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. हेरहंज थाना कांड संख्या 49/25 दिनांक 29 अक्तूबर 2025 के प्राथमिक अभियुक्त झबिंदर यादव पिता स्व भोला यादव (ग्राम चुकू, हेरहंज) को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा एसटी 1/14 व हेरहंज थाना कांड संख्या 17/13 दिनांक 29 मार्च 2013 के वारंटी रंजीत गंझू उर्फ गुड्डू गंझू पिता बनवारी गंझू (ग्राम करनदाग, सुनेरीबांध-हेरहंज) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों वारंटी काफी समय से फरार थे. विधि सम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. योग शिक्षक बलिराम सिंह का निधन, शोक

आपके शहर में

विज्ञापन

बारियातू़ लातेहार जिला योगासन खेल संघ के संरक्षक सह जाने-माने योग शिक्षक बलिराम सिंह का निधन रविवार की रात हो गया. उनके निधन की सूचना पर खेल व योग जगत में शोक की लहर दौड़ गयी. संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि स्व सिंह अपने परिजनों के साथ रांची में अपनी भाभी के दशकर्म में शामिल होने गये थे. रविवार रात लिफ्ट से चढ़ने के क्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता मिल पाती, उससे पहले ही हृदय गति रूक जाने से उनका निधन हो गया. बलिराम सिंह लंबे समय से योग व योगासन खेल को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. उनके मार्गदर्शन में जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है. वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी थे. झारखंड योगासन खेल संघ सहित जिले के खेल संगठनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. संघ के राज्य अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्य सलाहकार बिपिन पांडेय, महासचिव चंदू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, लातेहार जिलाध्यक्ष संजय कुमार समेत संघ के पदधारियों ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola