तुबेद कोल माइंस में फायरिंग मामले में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Feb 2026 11:05 PM

विज्ञापन

तुबेद कोल माइंस में फायरिंग मामले में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल माइंस गेट के पास बीते 30 दिसंबर 2025 को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दीपक उरांव (पिता धर्मदेव राम, निवासी ईचावार) और अनिल उरांव (पिता दिरखु उरांव, निवासी परसही) के रूप में हुई है. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि बरवागड़ा-सुकरी नदी के पास दो अपराधी कोल माइंस क्षेत्र में पुनः गोलीबारी और दहशत फैलाने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने घेराबंदी कर कैमा से सोहदाग जाने वाले रास्ते में दोनों अपराधियों को धर दबोचा. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दीपक उरांव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं. वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया. अनिल उरांव के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है. पुलिस ने अपराधियों के पास से तीन देसी पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त किया है़

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola