फर्जी निकासी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फर्जी निकासी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

गारू. मनरेगा योजना में आंगनबाड़ी सेविका सुमित्रा देवी के नाम पर फर्जी निकासी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में कबरी गांव निवासी कृष्ण मोहन शुक्ला व विजय उरांव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में मनरेगा योजना में अनियमितता के मामला को लेकर थाना में कांड संख्या 49/20 दर्ज किया गया था. इस मामले में विजय उरांव एवं कृष्ण मोहन शुक्ला समेत 36 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कृष्ण मोहन शुक्ला ने अपनी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका सुमित्रा देवी को मजदूर बनाकर मनरेगा मद की 46 हजार 677 रुपये की निकासी कर ली थी. आंगनबाड़ी सेविका का जॉब कार्ड 8 दिसंबर 23 को निर्गत कराया गया था. पहाड़ी व पंचमुखी मंदिर में महाप्रसाद का वितरण, उमड़े श्रद्धालु बरवाडीह. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के प्रसिद्ध पहाड़ी शिव मंदिर और पंचमुखी मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. धार्मिक अनुष्ठान और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच पूरी-सब्जी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह और थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने की. पंचमुखी मंदिर में पंडित राकेश मिश्रा, समाजसेवी श्यामली शर्मा, संजय राम व अन्य सदस्यों ने सेवा दी, जबकि पहाड़ी मंदिर में कमेटी के सदस्यों ने कमान संभाली. इस मौके पर गिरधारी मिश्रा, प्रिंस गुप्ता, बल्लू मिश्रा सहित काफी संख्या में गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित थे. देर शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा. इसके साथ ही देर रात निकलने वाली भव्य शिव बारात और शिव विवाह की तैयारियां भी पूरी कर ली गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola