ePaper

गणतंत्र पर आन-बान व शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी

Updated at : 27 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र पर आन-बान व शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी

गणतंत्र पर आन-बान व शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी

विज्ञापन

बालूमाथ/बारियातू़ बालूमाथ व बारियातू क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. बालूमाथ में कई शिक्षण संस्थान में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ बिनोद रवानी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख ममता देवी, झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, भाजपा मंडल कार्यालय में रामजतन साहू, पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर परमानंद बिरूआ, थाना परिसर में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, हिंद भारती संस्था कार्यालय में रवि कुमार, अमरवाडीह पिकेट में प्रभारी अनुभव सिन्हा, उच्च विद्यालय में प्राचार्या रूबी बानो, सीसीएल कार्यालय में पीओ जेपी रावत, मगध कोलयरी में पीओ सदाला सत्यनारायण, किड्स स्कूल में गजेंद्र वर्मा, ऑक्सफोर्ड स्कूल में मो फिरोज, एंजल पब्लिक स्कूल में रवि कुमार, बीएस मेमोरियल हाई स्कूल में अशोक कुमार ने झंडोत्तोलन किया़ उच्च विद्यालय में एनसीसी कैडेट ने परेड किया. किड्स स्कूल व ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों ने शानदार झांकी निकाली. उधर, बारियातू प्रखंड मुख्यालय समेत पूरे क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ अमित कुमार पासवान व प्रमुख उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया. पशु चिकित्सा कार्यालय में डॉ सुशीला बागे, झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, रामवि परिसर में प्रधानाध्यापिका अनिता देवी, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष लवकुश यादव, पंचायत सचिवालय में मुखिया सरीता देवी, जिपस कार्यालय में जिप सदस्य रमेश राम, आजसू कार्यालय में अध्यक्ष बिनोद राम, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्यक्ष किशोर प्रसाद, प्रधानाध्यापक जितेंद्र राम, कांग्रेस कार्यालय में रिगन कुमार, जामिया इस्लामिया इटके में मौलाना अबु शहमा नदवी, परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य रूपेश कुमार, थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य रूपेश कुमार के अलावे मुखिया राजीव भगत, शांति देवी, सुशीला देवी, सुरेश उरांव, रानो देवी, केदार गंझू, तेतरी देवी व मुखिया सुरेश उरांव ने झंडोत्तोलन किया. विभिन्न विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी, झांकी, खेलकूद एवं क्विज का आयोजन किया गया. सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola