आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में 9 अगस्त को होने वाले आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

लातेहार: जिला समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आगामी आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नौ अगस्त को टाउन हॉल, लातेहार में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाना है. इसे सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग समय से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करें.

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मंच सज्जा, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधा आदि की समुचित तैयारी का निर्देश दिया है. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध छऊ नृत्य शैली, ट्राइबल फैशन शो तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति और आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी.

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola