हेरहंज में टास्क फोर्स के बावजूद रात में अवैध बालू का खेल! अंचल कार्यालय के बाहर बालू गिराकर फरार हुआ ट्रैक्टर
अंचल कार्यालय के सामने गिराया गया बालू. | Prabhat Khabar Network
हेरहंज प्रखंड में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन की समस्या टास्क फोर्स के गठन के बावजूद थम नहीं रही है. रात के अंधेरे में बालू माफिया सक्रिय हैं और कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर से बालू गिराकर फरार हो रहे हैं.
हेरहंज. प्रखंड में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. रोकथाम के लिए उपायुक्त संदीप कुमार की पहल पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इसके बावजूद रात के अंधेरे में बालू के अवैध उठाव और परिवहन की शिकायतें सामने आ रही हैं.
दो दिन पूर्व रात में बालू लदा एक ट्रैक्टर अंचल कार्यालय के बाहर बालू गिराकर फरार हो गया. जिस स्थान पर बालू गिराया गया, वहां फिलहाल किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं चल रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, कार्रवाई की आशंका में चालक ने जल्दबाजी में बालू खाली किया और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया.
टास्क फोर्स के बावजूद घटना से उठे सवाल
अंचल कार्यालय के बाहर बालू गिराये जाने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अवैध बालू कारोबार पर सवाल उठाये हैं. ग्रामीणों ने अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है.
इस संबंध में अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे ने कहा कि अंचल कार्यालय के बाहर बालू गिराये जाने की जानकारी मिली है. मामले पर पैनी नजर रखी जा रही है और इसकी जांच करायी जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू के कारोबार में लगे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए