Tourist Place in latehar: नेतरहाट के कई पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की नो इंट्री, सैलानी निराश, जानें इसकी वजह
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Dec 2024 4:28 PM
नेतरहाट का लेक व्यू पार्क
Tourist Place in latehar: नेतरहाट के कई पर्यटन स्थलों में नो इंट्री के कारण पर्यटक निराश हैं. क्योंकि डेढ़ साल के बाद भी सरकार ने यहां के पार्क और बोटिंग के लिए निविदा नहीं निकाली.
Tourist Place in latehar, लातेहार, चंद्रप्रकाश : छोटानागपुर की रानी के नाम से मशहूर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नेतरहाट इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो रहा है. दिसंबर का महीना आते ही यहां प्रतिदिन झारखंड के अलावा देश विदेश के सैकडों पर्यटकों का तातां लगा रहता है. लेकिन इन दिनों नेटरहाट के कई पर्यटन स्थलों में नो इंट्री के कारण पर्यटकों में भारी रोष व्याप्त है. राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करके यहां की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों को सैलानियों के लिए सजाने संवारने का काम किया गया. सैलानियों के लिए लिए कई पार्क बनाये गये. मनोरंजन के लिए बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. मगर डेढ़ वर्षों के बाद भी इसकी निविदा नहीं हुई जिससे कई पार्क और बोटिंग की सुविधाएं बंद पड़ी है.
कई पार्कों में पर्यटकों की नो एंट्री
नेतरहाट में सैलानियों के लिए सूर्योदय एवं सूर्यास्त के आकर्षक और मनमोहक नजारों के लिए प्रसिद्ध है. इसके अलावा कोयल व्यू प्वाइंट पर प्राकृति की अद्भुत नजारा भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है. पार्क के दोनों ओर से चिड़पाइन से घिरे इस पॉइंट पर ऊंचाई से प्रकृति के बीच खूबसूरत पहाड़ों व जंगलों से घिरे सफेद चांदी सा कोयल नदी का दृश्य सभी को आकर्षित करती है. सैलानी एसके बनर्जी, ममता भट्टाचार्य, संतोष भट्टाचार्य बताते हैं कि यहां का व्यू बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक है.
लेक व्यू प्वाइंट का मेन गेट बंद
पार्क के बंद होने से काफी दिक्कत हुआ है. वहीं, लेक व्यू प्वाइंट के मेन गेट पर पार्क बंद है का बोर्ड लगा दिया गया है. हालांकि, तालाब में लेक व्यू नौका बिहार पर पैडल बोट के अलावा बैटरी मोटर से संचालित बोट लगाए गए हैं. इसका संचालन बिना टेंडर के किया जा रहा है. स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा प्रति बोट तीन से पांच सौ रूपये की रसीद काटकर लिया जा रहा है.
Also Read: CM Hemant Soren ने ऐसा उठाया कदम कि कैमरून में फंसे मजदूरों के खाते में खटाखट गिरने लगे पैसे
डेढ़ वर्षों से वहां काम करने वालों को नहीं मिला वेतन
इस संबंध में स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष अमन उरांव ने बताया कि नौका बिहार के लिए तीन लोगों को प्रशिक्षित कर नियुक्ति पत्र भी दिया गया है. मगर डेढ़ वर्षों से हम लोगों को वेतन नहीं मिला है. जिससे हमारे समक्ष परिवार के भरण पोषण की समस्या आ खड़ी हुई है. सूर्योदय पॉइंट के समीप बने पार्क इको विकास समिति को संचालन करने के लिए दिया गया था. जो बंद पड़ा हुआ है. इससे विभागीय उदासीनता के कारण नेतरहाट में पर्यटन को बढ़ावा देने की सरकार की योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
नाका लगाकर पर्यटकों की इंट्री कर दी गयी बंद
नेतरहाट आने पर पर्यटक यहां की सुंदर झरनों और प्राकृतिक नजारों का लुफ्त उठाने के लिए लोअर घघरी, अपर घघरी और नैना वॉटर फॉल जाना भी खूब पसंद करते हैं. मगर यहां जाने वाले मार्ग पर वन विभाग द्वारा नाका लगाकर पर्यटकों की इंट्री बंद कर दी गई है. इस संबंध में गारू पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि सरकार ने लोअर घाघरी पर्यटन स्थल घोषित नहीं किया है. ये कोर एरिया के अंतर्गत है इसलिए यहां आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है.
नैना वॉटरफॉल तक पहुंचने का रास्ता भी जर्जर
नैना वॉटरफॉल तक पहुंचने का रास्ता भी काफी जर्जर हो गया है. इससे सैलानियों को आने जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय जन प्रतिनिधि अजय प्रसाद, पूर्व मुखिया सुधीर बृजिया, समाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर यादव समेत अन्य लोगों का मानना है कि इन समस्याओं के कारण आने वाले समय में नेतरहाट में पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आ सकती है.
Also Read: Ranchi Tourist Place: नए साल पर सैर-सपाटे का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों को लिस्ट में कर लें शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










