CM Hemant Soren ने ऐसा उठाया कदम कि कैमरून में फंसे मजदूरों के खाते में खटाखट गिरने लगे पैसे

Hemant Soren and Migrant Labours in cameroon
Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन ने गलत तरीके से कैमरून भेजे मजदूरों के नियोजकों और मिडिलमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उनके कदम के बाद कंपनी ने मजदूरों को 100 डॉलर का भुगतान किया है.
Jharkhand News : सीएम हेमन्त सोरेन ने कैमरून में फंसे झारखंड के श्रमिकों के वेतन भुगतान का निर्देश दिया है जिसके बाद वेतन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सीएम हेमंत सोरेन ने अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी मजदूरों का वेतन न देने की शिकायत मिलने के बाद उनके नियोजकों और मिडिलमैन के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा है.
सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद दर्ज की गई FIR
सीएम हेमंत सोरेन के बाद लेबर कमीश्नर ने आरोपी नियोजकों और मिडिलमैन के खिलाफ हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में FIR दर्ज कराई. FIR में लिखा है कि प्रवासी मजदूरों का बिना रजिस्टेशन कराए और बगैर लाइसेंस प्राप्त किये धोखे और जालसाजी से मजदूरों को कैमरून भेजा गया जो कि गैरकानूनी है.
कैमरून में मजदूरों को तीन महीने से नहीं दिया गया वेतन
बता दें M/s Transrail Lighting Limited, कैमरून में काम करने गए सभी श्रमीकों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया था. इसके बाद लगातार वे सभी वतन वापसी की मांग कर रहे थे.
सीएम के ऐक्शन के बाद मजदूरों को दिया गया वेतन
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क किया है और कंपनी ने बताया कि श्रमिकों को $100(डॉलर) प्रति माह का भुगतान किया गया है और बाकी बकाया राशि उनके भारतीय खातों में ट्रांसफर की जाएगी. श्रमिकों ने इस भुगतान की पुष्टि की है.
बहुत जल्द हो पाएगी वतन वापसी
मजदूरों की वतन वापसी को लेकर लगातार प्रयास जारी है. झारखंड सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है. विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कंपनी मजदूरों के साथ बातचीत कर रही है और मजदूरों की सकुशल वापसी और बचे हुए वेतन भुगतान के लिए प्रयास करेगी. कंट्रोल रूम लगातार ईमेल और फोने क माध्यम से मजदूरों के संपर्क में है.
Also Read: जयराम महतो ने भरी हुंकार-सड़क से सदन तक उठाऊंगा JSSC CGL की आवाज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




