तीन नाबालिग परीक्षार्थी बाइक दुघर्टना में घायल, दो रेफर

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 04 Feb 2026 10:00 PM

विज्ञापन

तीन नाबालिग परीक्षार्थी बाइक दुघर्टना में घायल, दो रेफर

विज्ञापन

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइक की टक्कर में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मो साजिद (15 वर्ष) पिता मो मिस्टर, चंदन कुमार (16 वर्ष) पिता शंकर यादव व धीरज कुमार (17 वर्ष) पिता विष्णुदेव प्रसाद (तीनों ग्राम बठेठ, बारियातू) एक बाइक पर सवार होकर बारियातू उच्च विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे थे. इसी दौरान बारियातू बाजार से समान खरीदकर लौट रहे बाइक सवार विकास पासवान पिता जमुना पासवान (ग्राम बारियातू) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना के बाद बारियातू थाना के एएसआइ रवि किशोर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे. सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ अशोक कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल मो साजिद व चंदन कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. विधायक के प्रयास से गांव में पहुंची बिजली

बरवाडीह. प्रखंड के खुरा पंचायत के बिचला बधार टोला में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. टोला में बिजली पहुंचने से सीता राम, लक्ष्मी राम, उपेंद्र राम, छोटू राम, संजय राम, परवर्ती देवी, सुनीता देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है. प्रखंड क्षेत्र में संचालित विद्युतीकरण योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर बिचला बधार टोला के सभी घरों तक बिजली कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार ने बताया सभी घरों में मीटर लगाने के बाद इसी माह से ग्रामीणों के घरों में नियमित विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जायेगी. प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविंद्र राम ने कहा कि बिचला बधार टोला के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के लात, उक्कामाड़, मंगरा तथा चुगुरु पंचायतों के शेष वंचित गांवों में भी युद्धस्तर पर विद्युतीकरण कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इन वंचित गांवों में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति शुरू हो जायेगी. मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, जिला परिषद प्रतिनिधि शशि शेखर, अजित गुप्ता, मनोज सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola