चोरों ने हाइटेंशन टावर को गैस कटर से काटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 8:35 PM
थाना क्षेत्र में पिछले कई माह से स्क्रैप माफियाओं व चोर गिरोह ने आतंक मचा रखा है. हाइटेंशन पैंथर वायर की चोरी के बाद अब डेड हो चुके ट्रांसमिशन लाइन के टावरों को चोर निशाना बना रहे हैं.
चंदवा. थाना क्षेत्र में पिछले कई माह से स्क्रैप माफियाओं व चोर गिरोह ने आतंक मचा रखा है. हाइटेंशन पैंथर वायर की चोरी के बाद अब डेड हो चुके ट्रांसमिशन लाइन के टावरों को चोर निशाना बना रहे हैं. अभिजीत पावर प्लांट से स्क्रैप व लोहे की चोरी का धंधा फल-फूल रहा है. अब ये बेखौफ होकर टावर व स्क्रैप चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. सोमवार की देर रात चेटर पंचायत के रूद मूर्तिया गांव के समीप एनएच-75 से करीब 400 मीटर दूर एक हाइटेंशन टावर को चोरों ने गैस कटर से काट कर गिरा दिया. टावर गिरने के जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग सहम गये. घरों से निकलकर देखा तो अपराधियों की संख्या अधिक थी. गैस कटर से लोहा काटे जाने व तेज रोशनी के कारण ग्रामीण घरों में दुबक गये. इसके बाद रात भर चोरों ने हाइटेंशन टावर को काटा, फिर स्क्रैप ढोते रहे. अभी भी यहां टावर का बड़ा हिस्सा पड़ा है. आसपास के लोगोें की मानें, तो सुबह साढ़े छह बजे तक चोर वहां मौजूद थे. सभी पिकअप व ऑटो से आये थे. क्या कहती है पुलिस इस मामले में पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है. जांच जारी है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










