टाना भगत समुदाय के विकास के लिए उन्हें योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दें

Updated:
विज्ञापन

टाना भगत समुदाय के विकास के लिए उन्हें योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दें

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गयी. बीडीओ ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. जन सरोकार की योजनाओं पर जोर : बीडीओ ने टाना भगत समुदाय के विकास के लिए संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लाभुकों तक पहुंचाने और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के निर्देश दिए. उन्होंने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के बीच वितरण के लिए आवंटित 1855 साइकिलों की स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय को पत्र भेजने का निर्देश दिया. चापाकल मरम्मत व राशन वितरण में पारदर्शिता का निर्देश : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को गर्मी के मौसम के मद्देनजर खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने और जलापूर्ति सुचारू रखने को कहा गया. आपूर्ति विभाग को राशन वितरण में पारदर्शिता बनाये रखने तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश मिला. कृषि विभाग को योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने व तकनीकी मार्गदर्शन देने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने पर भी चर्चा हुई. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ नीलिमा, अमित सिंह, कृषि पदाधिकारी मनीष पांडे, पशु चिकित्सा पदाधिकारी सरोज केरकेट्टा, शिक्षा विभाग से प्रतीक सिन्हा, धर्मराज पाठक सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola