जनचौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए पुलिस अधिकारी, समस्याएं सुनकर दिया समाधान का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

जन चौपाल में मौजूद पुलिस अधिकारी व ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा के चेटर पंचायत में आयोजित जनचौपाल में एसडीपीओ ने ग्रामीणों से संवाद किया और सामाजिक कुरीतियों को दूर कर भयमुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

लातेहार: पुलिस व आम ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड के चेटर पंचायत अंतर्गत बगीचा में जनचौपाल लगाया गया. कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता व पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं. सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने व जागरूक रहने की बात कही.

विज्ञापन

एसडीपीओ श्री गुप्ता ने ग्रामीणों को बाल विवाह, ओझा-गुणी, डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं से बचने की अपील की. कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचित करें. युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने व साइबर ठगी से सतर्क रहने की भी अपील की. सर्पदंश या कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक कराने के बजाय पहले अस्पताल जाकर प्राथमिक उपचार कराने की सलाह दी. बारिश के मौसम में कभी भी पेड़ के नीचे नहीं रुकें, यह खतरनाक हो सकता है. वज्रपात से बचाव के उपाय की भी जानकारी दी.

अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें. जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल संकट, विद्यालय में शिक्षकों की कमी जैसी समस्याएं रखीं. एसडीपीओ श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग की मदद से इन्हें दूर करने का आश्वासन दिया. कहा कि भयमुक्त समाज का निर्माण प्रशासन की प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि उग्रवाद के कारण ग्रामीण व प्रशासन के बीच दूरी बनी रहती थी, जिसका लाभ असामाजिक तत्व उठाते थे. अब परिस्थितियां बदली हैं. प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है.

कार्यक्रम के बाद एसडीपीओ ने चेटर पुलिस पिकेट का निरीक्षण भी किया. विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर पुलिस अधिकारी व जवानों को दिशा-निर्देश दिये. सअनि राजेश प्रसाद महतो से आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली. पुलिस जवानों से प्रतिदिन क्षेत्र में गश्त लगाने व संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने की बात कही.

मौके पर पुअनि अजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरदार सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष लोहरा, बबलू बैठा, विनोद गंझू, रूपलाल सिंह, कामेश्वर ठाकुर समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola