Latehar News: सरस्वती विद्या मंदिर में पेड़-पौधों को बांधा रक्षासूत्र, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
राखी बांधती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया गया। छात्रों ने पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
लातेहार: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाने के बाद उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा. भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया.
आपके शहर में
विद्यालय में रक्षाबंधन को अनोखे तरीके से प्रकृति संरक्षण से जोड़ा गया. छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधने के साथ विद्यालय परिसर के पेड़-पौधों और विभिन्न भौतिक संसाधनों को भी रक्षासूत्र बांधा. इस दौरान बच्चों ने उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया. विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रकृति की रक्षा में ही संपूर्ण मानवता की भलाई और सुरक्षा निहित है.
यह भी पढ़ें : Latehar News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 20 युवाओं को मिलेगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, SSB ने शुरू किया 26 दिवसीय कार्यक्रम
विद्यालय की शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह रहा. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना भी जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों, जल, पृथ्वी और ऊर्जा की रक्षा का संकल्प दिलाया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य ओंकार नाथ सहाय समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए