श्रावणी मेले जाने की बात कहकर घर से निकला रोशन, एक सप्ताह बाद भी नहीं लौटा

Updated:
विज्ञापन

अलौदिया गांव निवासी रोशन कुमार एक सप्ताह से लापता हैं. श्रावणी मेले में जाने की बात कहकर निकले रोशन का कोई सुराग न मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं. उन्होंने पुलिस से जल्द तलाश कराने की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

चंदवा, लातेहार : प्रखंड के अलौदिया गांव निवासी रोशन कुमार, पिता स्व. पवन साव, पिछले मंगलवार से लापता है. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोशन की मां सुनीता देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह रोशन घर से निकला था. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को लगा कि वह शुक्र बाजार में लगे श्रावणी मेले में घूमने गया होगा. लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसकी खोजबीन शुरू की.

परिजनों ने आसपास के गांवों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में भी रोशन की तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. सुनीता देवी ने बताया कि मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन देकर रोशन की तलाश कराने की गुहार लगायी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola