भारी बारिश से सड़क धंसी, आवागमन ठप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिनीनगर-महुआडांड मुख्य पथ के गारू और मारोमार के बीच स्थित लवरबंधवा जंगल के पास रविवार रात भारी बारिश से मुख्य सड़क धंस गयी

विज्ञापन

गारू. मेदिनीनगर-महुआडांड मुख्य पथ के गारू और मारोमार के बीच स्थित लवरबंधवा जंगल के पास रविवार रात भारी बारिश से मुख्य सड़क धंस गयी, जिसके कारण महुआड़ाड़ और मेदिनीनगर के बीच का सीधा संपर्क टूट गया. कई गावों का संपर्क प्रखंड व जिला मुख्यालय से कट गया है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसके धंसने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. मुख्य सड़क के धंस जाने से छत्तीसगढ़ जानेवाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. उन्होंने सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है.

भवरबंधा जंगल में ट्रेलर खराब होने से लगा जाम

गारू. महुआड़ाड़-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित भवरबंधा जंगल में सोमवार को एक ट्रेलर (बीआर 45जी-7683) बीच सड़क पर खराब हो गया. इस वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा. वहीं चालक ट्रेलर छोड़ कर फरार हो गया. जाम की वजह से बस यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसी तरह ट्रेलर को सड़क से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola