भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चला जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार विस से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के समर्थन में सदर प्रखंड के शीशी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार विस से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के समर्थन में सदर प्रखंड के शीशी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य अमरजीत सिंह ने कहा कि राज्य मे कुशासन की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है. विधानसभा चुनाव में लातेहार से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम को समर्थन देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारी सकार हर मोर्चा पर विफल रही है. राज्य की जनता का हेमंत सोरेन की सरकार से विश्वास उठ चुका है. राज्य में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है. मौके पर पवन कुमार गुप्ता, मदन यादव, विनय सिंह, रोहित सिंह, शिवनाथ मेहता, हंसराज प्रसाद, प्रदीप अग्रवाल, मोहन सिंह, विश्वनाथ यादव, मंगल गिरी, रवींद्र राम, सकलदीप सिंह, नरेश सिंह व राज सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola