POCSO केस में फरार चल रहा था अभियुक्त, बारियातू पुलिस ने घर से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारियातू पुलिस ने पोस्को एक्ट के फरार आरोपी अमरदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बारियातू. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के एक फरार अभियुक्त अमरदीप उरांव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

बठेठ गांव स्थित घर से हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 54/26 का अभियुक्त अमरदीप उरांव, पिता मंटू उरांव, बठेठ गांव स्थित अपने घर पर रह रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने बठेठ गांव स्थित उसके घर पर छापामारी कर अमरदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि अमरदीप उरांव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और मामले के बाद से वह फरार चल रहा था. छापामारी दल में एसआइ राजकिशोर प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola