लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें : उपायुक्त

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें : उपायुक्त

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को जन शिकायत निवारण कोषांग में जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को जन शिकायत निवारण कोषांग में जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की विभागवार समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करना ही जन शिकायत निवारण का उद्देश्य है. जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के क्रम में प्राप्त शिकायतों और उनके निष्पादन की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का उपायुक्त ने जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया है. बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण में आए हुए विभिन्न विभागों के सभी लंबित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादित करें. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत निवारण कोषांग श्रेयांस समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीव अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola