मिलावटी खाद्य सामग्री व मिठाइयों की बिक्री पर रहेगी प्रशासन की नजर : सीओ

Updated:
विज्ञापन

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने को लेकर शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह हुआ.

विज्ञापन

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह

आपके शहर में

विज्ञापन

चंदवा. शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने को लेकर शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह हुआ. इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने की. संचालन बीडीओ चंदन प्रसाद व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रंधीर कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे. अधिकारियों ने होली त्योहार के निमित जारी जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार से दी. प्रबुद्धजनों से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने में सहयोग की अपील भी की. कहा कि होली के दौरान दुर्घटनाओं पर रोकथाम, बाइक रफ्तार में नियंत्रण व शराब सेवन कर वाहन चलानेवालों पर विशेष नजर रहेगी. स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य सामग्री व मिठाइयों में मिलावट पर प्रशासन की नजन रहेगी. ऐसे दुकानदार के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान क्षेत्र में होलिका दहन को लेकर समय सारणी की चर्चा की गयी. बैठक में रामयश पाठक, शीतमोहन मुंडा, समेत अन्य लोगों ने कहा कि प्रखंड में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सभी वर्ग की भागेदारी होती है. होली के साथ-साथ रमजान का माह भी चल रहा है. इसलिए सभी को शांतिपूर्ण माहौल में मिलजुल कर त्योहार मनाने की बात कही. बैठक के बाद उपस्थित लोगों व अधिकारियों ने एक5दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर पंसस नीलम देवी, मनिता देवी, मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, संगीता लकड़ा, रंजीता एक्का, अनिता भगत, पुष्पा देवी, इंद्रजीत शाह बंटी, राजकुमार साहू समेत अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola