चोरी की तीन बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लिस ने हजारीबाग जिले के केरेडारी के कुठान गांव से शनिवार को चोरी की तीन बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बारियातू़ पुलिस ने हजारीबाग जिले के केरेडारी के कुठान गांव से शनिवार को चोरी की तीन बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरूआ व बारियातू थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि तीन और चार अप्रैल को बाइक चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद छापामारी दल का गठन कर जांच शुरू की गयी. सूचना पर मुकेश कुमार पिता टुकन महतो (ग्राम कुठान केरेडारी, हजारीबाग) के घर पर छापेमारी कर तीन बाइक बरामद की गयी. मौके पर से मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में थाना प्रभारी राजा दिलावर के अलावा सअनि मिथिलेश कुमार सिंह, आरक्षी शंकर तिरू, शशिभूषण सिंह, आइआरबी-चार के अमान अंसारी व अमरजीत राम शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola