लातेहार: खेल प्रतिभाओं को निखार रहे मुखिया रंजीत, फुटबॉल टीमों को दिया स्पोर्ट्स किट

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को फुटबॉल व जर्सी देते मुखिया. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा पूर्वी पंचायत के मुखिया रंजीत उरांव ने स्थानीय फुटबॉल टीमों को जर्सी और फुटबॉल वितरित कर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल की है.

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार). पंचायत में खेल और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए चंदवा पूर्वी पंचायत के मुखिया रंजीत उरांव ने सराहनीय पहल की है. उन्होंने पंचायत के विभिन्न गांव-टोले की फुटबॉल टीमों के बीच स्पोर्ट्स किट का वितरण किया. गुरुवार को पंचायत सचिवालय परिसर में मुखिया रंजीत उरांव ने केएफसी अखराटोली, कार्तिक उरांव फुटबॉल क्लब नीचे टोली, बिरसा युवा चेतना क्लब कुसूमटोली, खलियान टोला और डेमटोली की टीमों को फुटबॉल और जर्सी सेट प्रदान किया.

विज्ञापन

पंचायत में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं

मुखिया रंजीत उरांव ने कहा कि पंचायत में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. इन प्रतिभाओं को सामने लाना उनकी प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत की अन्य फुटबॉल टीमों को भी फुटबॉल और जर्सी उपलब्ध करायी जायेगी.

ये भी पढ़ें: लातेहार : SIR में मुस्लिम-ईसाई वोटरों के नाम काटने का आरोप, महुआडांड़ में सड़कों पर उतरा जनसैलाब

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

स्पोर्ट्स किट मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया. खिलाड़ियों ने इस पहल के लिए मुखिया के प्रति आभार जताया. मौके पर पाहन चंद्रदेव उरांव, मनीष कुमार, राजन कुमार, मो. सरफराज, दीनू उरांव, मनीष उरांव, भागीरथ उरांव समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola