जीवित मनरेगा मजदूर को मृत बता कर निरस्त किया आइडी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कुरुंद गांव (पलहेया पंचायत) निवासी मनरेगा मजदूर 27 वर्षीय बजरंगी भुइयां (पिता भुवनेश्वर भुइयां) काे रोजगार सेवक और कंप्यूटर आपरेटर ने मृत घोषित कर उसके मनरेगा आइडी को निरस्त कर दिया.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
मनिका. प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मनरेगा में गड़बड़ी का मामला लगातार देखने को मिल रहा है. प्रखंड के कुरुंद गांव (पलहेया पंचायत) निवासी मनरेगा मजदूर 27 वर्षीय बजरंगी भुइयां (पिता भुवनेश्वर भुइयां) काे रोजगार सेवक और कंप्यूटर आपरेटर ने मृत घोषित कर उसके मनरेगा आइडी को निरस्त कर दिया. बजरंगी भुइयां ने इसकी शिकायत बीडीओ मनोज कुमार तिवारी से की है. बजरंगी ने बताया कि उनका आइडी 57243 है. 30 मार्च 2024 तक मजदूरी के एवज में भुगतान भी हुआ है, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर और रोजगार सेवक ने मुझे मृत घोषित कर दो अप्रैल को आइडी निरस्त कर दिया है. इस वजह से मनरेगा में कहीं भी काम नहीं मिल रहा है. इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन