चंदवा CHC में सफाई अभियान पर उठे सवाल, विधायक प्रतिनिधि बोले- साफ जगह पर सफाई की क्या जरूरत?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा CHC में हुए एनएलसी इंडिया के सफाई अभियान पर विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि साफ जगहों पर अभियान चलाने की क्या जरूरत है.

विज्ञापन

चंदवा. एनएलसी इंडिया कंपनी की पहल पर मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. अभियान को लेकर विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज ने सवाल उठाते हुए इसे खानापूर्ति बताया. उन्होंने कंपनी से जरूरत वाले क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने की अपील की.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कंपनी के अधिकारी सीएचसी परिसर में पोस्टर-बैनर लगाकर सफाई अभियान से संबंधित तस्वीरें ले रहे थे. इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि वहां पहुंचे. उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से अभियान के उद्देश्य की जानकारी ली.

साफ परिसर में सफाई अभियान पर उठाया सवाल

आदर्श रविराज ने कहा कि जिस स्थान पर पहले से ही सफाई है, वहां सफाई अभियान चलाने का क्या औचित्य है. उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से जरूरत वाले क्षेत्रों में अभियान चलाने की अपील की.

इस पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है.

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि अभियान के दौरान वहां कोई आम व्यक्ति मौजूद नहीं था. उनके अनुसार, साफ-सुथरे स्थान पर सफाई अभियान चलाकर केवल तस्वीरें खिंचवाना उचित नहीं है.

CHC प्रभारी ने बताया क्या था अभियान का उद्देश्य

सीएचसी प्रभारी नीलिमा कुमारी ने कहा कि सीएचसी परिसर की स्वच्छता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ सजग है. उन्होंने बताया कि एनएलसी इंडिया कंपनी की ओर से सीएचसी परिसर में प्लास्टिक कचरे की सफाई करने की बात कही गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola