शौच के लिए घर से निकला था युवक, अचानक गिरी बिजली; रास्ते में हुई मौत
जान्हो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय अजय उरांव की मौत हो गई. शौच के लिए निकले युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मनिका. थाना क्षेत्र के जान्हो गांव में सोमवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत के कैमा गांव निवासी अजय उरांव (30) के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार अजय उरांव सोमवार को अपने ससुराल जान्हो गांव आया था. रात में वह शौच के लिए घर से बाहर निकला था. इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जान्हो गांव पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए