ePaper

बिजली बचत करने की आदत डालें: मेहता

Updated at : 23 Apr 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली बचत करने की आदत डालें: मेहता

विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने लोगों से बिजली बचाने की आदत डालने की अपील की है.

विज्ञापन

लातेहार. विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने लोगों से बिजली बचाने की आदत डालने की अपील की है. उन्होने कहा कि छोटे-छोटे उपाय कर बिजली की अधिक खपत को रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिजली की बचत देश की संपत्ति की बचत है. बिजली बचत करने का सबसे बढि़या उपाय है कि जरूरत नहीं होने पर उपकरण को मुख्य स्विच से ऑफ कर दें. बल्ब की जगह सीएफएल का इस्तेमाल करें. नाईट बल्ब में 15 की जगह दो वाट का एलईडी बल्ब लगायें. एलसीडी टीवी प्लाज्मा टीवी से कम बिजली की खपत करते हैं. उन्होंने एयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी सावधानी पूर्वक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि एसी को आदर्श तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर सेट करें. उन्होने कंप्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर व कोपियर को स्लीप मोड पर सेट करने की बात कही. उन्होने कहा जब कपड़े कम धोने हो तो वाशिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी. श्री मेहता ने नये उपकरण जैसे टयूब, फ्रीज, वाशिंग मशीन, एसी, पानी के पंप, गीजर, पंखे, कलर टीवी आदि स्टार रेटिंग देख कर खरीदने की अपील की. बिजली कम खपत करने से देश की उर्जा बचती है. यदि हम सभी बिजली का कम उपयोग करें तो देश को ऊर्जा उत्पादन के लिए अधिक ऊर्जा संसाधनों की आवश्यकता नहीं होगी. इससे देश की कुल ऊर्जा क्षमता बढ़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola