चंदवा में बुध बाजार में बिछड़ी तीन वर्षीय बच्ची को युवाओं ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया
माता पिता से मिली बच्चे. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में माता-पिता से बिछड़ी 3 वर्षीय बच्ची को आखिरकार उसके परिजनों से मिला दिया गया. सोशल मीडिया पर प्रयास के बाद बच्ची के परिजनों की पहचान हो गई और उसे सुरक्षित सौंप दिया गया.
चंदवा(लातेहार). लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित बुध बाजार परिसर से भटक कर माता-पिता से बिछड़ी करीब तीन वर्षीय बच्ची को अंततः उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया गया है. बच्ची काफी छोटी होने के कारण अपना नाम और पता बताने में पूरी तरह असमर्थ थी. मासूम के सुरक्षित मिल जाने से परिजनों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है.
आजसू युवा नेताओं की पहल से मिली सफलता
घटना की सूचना मिलते ही आजसू युवा नेता गोलू गुप्ता, सिद्धांत कुमार और धोनी कुमार ने त्वरित पहल करते हुए बच्ची को अपने पास सुरक्षित रखा. इसके बाद युवाओं की इस टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर सूचना साझा कर प्रयास तेज कर दिया.
स्थानीय लोगों ने की युवाओं के प्रयास की सराहना
सोशल मीडिया पर चलाए गए अभियान के माध्यम से आखिरकार बच्ची के परिजनों की पहचान हो गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया. बिछड़ी बच्ची को वापस पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध लोगों ने युवाओं द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है.
ये भी पढ़ें: लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक पत्रिका 'नन्हे कदम' के पांचवें संस्करण का विमोचन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए