लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक पत्रिका 'नन्हे कदम' के पांचवें संस्करण का विमोचन

विज्ञापन

पत्रिका का विमोचन करते आचार्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरस्वती विद्या मंदिर में वाटिका टोली ने 'नन्हे कदम' मासिक पत्रिका के पांचवें संस्करण का विमोचन किया. यह पत्रिका बच्चों की रचनात्मकता और स्कूल की गतिविधियों को दर्शाती है.

विज्ञापन

लातेहार. शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वाटिका टोली द्वारा वाटिका खंड की मासिक पत्रिका 'नन्हे कदम' के पांचवें संस्करण का भव्य विमोचन किया गया. यह पत्रिका वाटिका खंड के नन्हे भैया-बहनों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता, सीखने की प्रक्रिया और विद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को अभिव्यक्ति प्रदान करने का एक सुंदर माध्यम है.

विज्ञापन

इसके जरिए बच्चों के कार्यों, उपलब्धियों, संस्कारपरक शिक्षण व शैक्षणिक अनुभवों को संकलित कर प्रस्तुत किया जाता है.

प्रतिभा को मंच देना अत्यंत आवश्यक: प्रधानाचार्य

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि छोटे बच्चों में सीखने की स्वाभाविक जिज्ञासा और रचनात्मकता को सही दिशा व उचित मंच प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है. ऐसी पत्रिकाएं बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने और उसे खुलकर अभिव्यक्त करने का अवसर देती हैं. उन्होंने 'नन्हे कदम' को केवल एक पत्रिका न मानकर बच्चों के सर्वांगीण व रचनात्मक विकास का दर्पण बताया.

प्रधानाचार्य ने वाटिका टोली को दीं शुभकामनाएं

प्रधानाचार्य ने वाटिका टोली और पत्रिका के निर्माण में योगदान देने वाले सभी आचार्यों के सार्थक प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने से उनमें भविष्य में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा उत्पन्न होती है. इस विमोचन अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य और कर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ DC ने एचएम के साथ की समीक्षा बैठक, 2027 मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारियों के दिए निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola