राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में रहा मजदूर यूनियन, कोलियरी में कामकाज ठप

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में रहा मजदूर यूनियन, कोलियरी में कामकाज ठप

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड़ कोलियरी परिसर में गुरूवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन व सीटू यूनियन के संयुक्त मोर्चा द्वारा चार लेबर कोड के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कोलियरी का कामकाज ठप कर दिया गया. कोलियरी परिसर में लोडिंग व ढुलाई कार्य को पुरी तरह रोक दिया गया. इस संबंध में राजहरा एरिया के अध्यक्ष बिहारी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पक्की नौकरी की व्यवस्था समाप्त की जा रही है. ठेका व अस्थाई फिक्स टर्म रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह मजदूरों के हित में नहीं है. यूनियन बनाने और उसकी मान्यता प्राप्त करने में बाधाएं खड़ी की जा रही है. सामाजिक सुरक्षा प्रणाली कमजोर होगी. कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड लाया गया है. यह पूरी तरह से मजदूर विरोधी कानून है. इसमें श्रमिकों के अधिकारों का शोषण होगा. एक स्वर से लोगों ने इसका विरोध किया. मौके पर एरिया सचिव संतोष यादव, तेतरियांखांड़ यूनिट उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, राजू लोहरा, संदीप साव, भुनेश्वर यादव, मो मुस्तफा समेत सीसीएल कर्मी, विस्थापित-प्रभावित भू-रैयत भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola