कायस्थ परिवार ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेन रोड स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट के समीप रविवार को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. यहां भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कायस्थ परिवार व श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

चंदवा. मेन रोड स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट के समीप रविवार को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. यहां भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कायस्थ परिवार व श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की. पंडित पंचम ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना की. दीपू कुमार सिन्हा व सौरभ श्रीवास्तव यजमान के रूप में थे. यहां कलम-दवात की पूजा की गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं आमजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. देर शाम पूजन स्थल के पास भजन-कीर्तन शुरू हुआ, देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेश श्रीवास्तव, मीणा श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, अजीत कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोगों का योगदान रहा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola