करम डाल की पूजा के बाद मांदर पर थिरके छात्र-छात्राएं, चंदवा के अविराम कॉलेज में दिखी लोकसंस्कृति की झलक
पूजन करते सचिव इंद्रजीत भारती. | Prabhat Khabar Network
चंदवा के अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में धूमधाम से मनाया गया करम पर्व। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में मांदर की थाप पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झलक दिखाई।
चंदवा. हुटाप गांव स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में मंगलवार को प्रकृति पर्व करमा हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सचिव इंद्रजीत भारती, फार्मेसी प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद रजा और नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोला शिल्पी एक्का ने संयुक्त रूप से करम वृक्ष की डाल की पूजा-अर्चना कर किया.
इस अवसर पर सचिव इंद्रजीत भारती ने छात्र-छात्राओं और चंदवा वासियों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण और झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति को संजोकर रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है.
पारंपरिक परिधान में विद्यार्थियों ने किया नृत्य
समारोह के दौरान फार्मेसी और नर्सिंग संकाय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक प्रस्तुति से कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा. फार्मेसी प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद रजा और नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोला शिल्पी एक्का ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया.
उन्होंने कहा कि करमा जैसे पर्व लोगों को आपस में जोड़ते हैं. ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को जानने-समझने से जुड़ती है.
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए