लातेहार के 10 युवाओं ने पास की कबड्डी रेफरी-अंपायर परीक्षा, मिला डिप्लोमा सर्टिफिकेट
प्रमाण के साथ रेफरी | Prabhat Khabar Network
लातेहार के 10 युवाओं ने कबड्डी रेफरी-अंपायर परीक्षा पास कर डिप्लोमा सर्टिफिकेट जीता. झारखंड स्टेट कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित परीक्षा में मिली सफलता.
लातेहार. जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को सफल रेफरी और अंपायरों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. झारखंड स्टेट कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित रेफरी एवं अंपायर परीक्षा में लातेहार जिले के 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 10 प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की.
लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया.
सफल रेफरी-अंपायरों को मिला प्रमाण-पत्र
समारोह में विनोद उरांव, प्रमोद कुमार, आनंद प्रकाश, उदय कुमार, मनीष कुमार सिंह, अनुप कुमार, दशरथ सिंह, महिपाल सिंह और नसीम अंसारी समेत अन्य सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.
खेल जगत से जुड़े लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज तिवारी, प्रवीण मिश्रा, लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन के अशफाक अहमद मुन्ना, नरेंद्र कुमार पांडेय समेत खेल जगत से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए