बारियातू में JMM युवा मोरचा की नई कमेटी गठित, महेश उरांव अध्यक्ष और रवि यादव- मोहन गंझू उपाध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन

16 चांद 1 : बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो युवा जिला समिति ने बारियातू में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में युवा प्रखंड समिति का गठन किया गया, जिसमें महेश उरांव को अध्यक्ष चुना गया. बैठक का उद्देश्य संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत करना रहा.

विज्ञापन

बारियातू. झामुमो युवा जिला समिति की ओर से बुधवार को साल्वे पंचायत के बारिखाप गांव स्थित नीलांबर-पीतांबर स्मारक स्थल परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू ने की. इसमें युवा प्रखंड समिति के गठन को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर सहमति बनी.

विज्ञापन

महेश उरांव अध्यक्ष, रवि यादव व मोहन गंझू उपाध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से महेश उरांव को युवा मोरचा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. रवि यादव एवं मोहन गंझू को उपाध्यक्ष, उदय गंझू को सचिव, भैरो गंझू को संगठन सचिव तथा मो इमरान को कोषाध्यक्ष बनाया गया. नवनिर्वाचित पदधारियों को कार्यकर्ताओं ने पार्टी का पट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी.

युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : रंजीत उरांव

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोरचा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने संगठन के कार्यों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है. सभी पदधारी आपसी समन्वय के साथ संगठन के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें.

मौके पर चंदवा प्रखंड उपाध्यक्ष मो सरफराज, युवा नेता मो होजैफा, बिरेन्द्र पासवान, गणेश राम, जगदीश गंझू, राजदेव उरांव, सुरेश गंझू, लाखो भुइयां, अनील तुरी समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola