झामुमो ने मनायी दुर्गा सोरेन की जयंती

Updated:
विज्ञापन

झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दुर्गा सोरेन की 52वीं जयंती मनायी. स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

चंदवा : झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दुर्गा सोरेन की 52वीं जयंती मनायी. स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. सबसे पहले उनकी तस्वीर पर बारी-बारी से झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शितमोहन मुंडा ने कहा कि बड़े दादा के जाने के बाद से एक खालीपन आया है. उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है. भले ही वे आज हमारे बीच नहीं है, पर उनका शौर्य व उनकी हिम्मत सदैव याद की जायेगी. झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी.

प्रखंड अध्यक्ष श्री गंझू ने कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता बेहतरीन थी. वे हमेशा युवाओं के मार्गदर्शक व प्रेरणाोत थे. लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहती थी. उपस्थित लोगों ने उनके सपनों के झारखंड निर्माण का संकल्प जताया.

मौके पर मीडिया प्रभारी शुभम गिरि, मनोज चौधरी, मो सरफराज, धनेश्वर उरांव, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही, उपाध्यक्ष जतरू मुंडा, केश्वर सिंह, सुजीत कुमार, रवींद्र भगत, संजय गोप, राजेंद्र उरांव, रसीद खान, हरि कुमार भगत, सुरेश उरांव, दीपक कुमार, अंकित मुंडा मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola