बालूमाथ : बाजार से गुजर रहे हाइवा-ट्रकों के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यवसायी, बाइपास और नो-इंट्री नहीं तो तेज होगा आंदोलन
सड़क की सफाई करते मजदूर. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ में कोयला धूल और जाम से परेशान व्यवसायियों की मांग पर जय अंबे कंपनी ने सड़क की सफाई कराई. प्रशासन से नो-इंट्री लगाने की मांग की गई है.
बालूमाथ (लातेहार). कोयला लदे हाइवा और ट्रकों से उड़ने वाले धूलकण, जाम और दुर्घटना की समस्या को लेकर स्थानीय व्यवसायियों ने आंदोलन शुरू किया है. बुधवार को व्यवसायियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा था.
कंपनी की पहल पर साफ-सफाई
इसी बीच गुरुवार को तुबेद कोलियरी में कार्यरत जय अंबे कंपनी की पहल पर प्रखंड मुख्यालय में छठ तालाब से शहीद चौक तक सड़क की सफाई करायी गयी. मजदूरों की मदद से सड़क पर झाड़ू लगाकर किनारे जमा डस्ट, धूल और कचरे को हटाया गया.
भारी वाहनों के आवागमन से परेशान
स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि मुख्य बाजार से लगातार कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन के कारण लंबे समय से धूलकण और जाम की समस्या बनी हुई है. इससे व्यवसायियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: लातेहार : SIR में मुस्लिम-ईसाई वोटरों के नाम काटने का आरोप, महुआडांड़ में सड़कों पर उतरा जनसैलाब
सुबह 8 से रात 8 बजे तक नो-इंट्री की मांग
व्यवसायियों ने प्रशासन को आवेदन देकर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर में भारी कोयला वाहनों के प्रवेश पर नो-इंट्री लगाने की मांग की है. इसके साथ ही शहर के बाहर बाइपास सड़क की व्यवस्था कराने की भी मांग की गयी है. व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए