कक्षा एक में नामांकन के लिए साक्षात्कार संपन्न

Updated:
विज्ञापन

कक्षा एक में नामांकन के लिए साक्षात्कार संपन्न

विज्ञापन

बरवाडीह़ हेंदेहास स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन के लिए चयन समिति की बैठक हुई. इसमें कुल 40 सीटों के लिए 77 बच्चों ने आवेदन किया था. निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी आवेदकों का साक्षात्कार लिया. इस दौरान आयु सीमा के मानकों की जांच की गयी, जिसमें निर्धारित योग्यता पूरी न करने वाले कुछ बच्चों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप संपन्न कराया गया है. अंतिम चयन सूची को जिला कार्यालय भेजा जायेगा, इसके बाद नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होगी. इस मौके पर जिप सदस्य संतोषी शेखर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विपुल पांडेय, मुखिया बिपिन बिहारी सिंह और प्रधानाध्यापक नवीन कुमार उपस्थित थे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पात्र विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से चयन निष्पक्ष ढंग से किया गया है. बोगस वोट को लेकर हुआ हंगामा, री-पोल की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 08 के मतदान केंद्र संख्या एक आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुरी में बोगस वोट को लेकर कुछ देर हंगामा हुआ. इस दौरान मतदान की प्रक्रिया भी बाधित रही. मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाताओं को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा. मतदान के लिए लाइन में लगे राजू प्रसाद और संजय कुमार ने बताया कि कई बालिकाएं जो 12 से 13 वर्ष की उम्र की होगी उन्हें मतदान करा दिया गया है. जबकि मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ ने इसका विरोध किया था. लेकिन इसके बाद भी मतदान करा दिया गया है. वहीं, निवर्तमान वार्ड पार्षद आशा देवी ने कहा कि एक प्रत्याशी के परिवार के लोगों द्वारा बोगस मतदान कराया गया है. इसकी शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी ने मामले की जांच की है. आशा देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से वार्ड आठ के मतदान केंद्र संख्या एक आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुरी में री-पोल कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola