लातेहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर DC ने की बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा की गई तय

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने बैठक की। मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम में आयोजित होगा, सभी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।
लातेहार: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को पूर्वाभ्यास एवं ध्वजारोहण के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन जिला खेल स्टेडियम,लातेहार में किया जाएगा, जहां प्रात: 9:05 बजे ध्वजारोहण होगा. इस अवसर पर झंडोतोलन, राष्ट्रगान, सलामी परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है.
बैठक में उपायुक्त ने जिला खेल स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग रोगन , लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता, सुरक्षा व्यवस्था, परेड समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर निर्देशित किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया है.
साफ–सफाई कराने का दिया गया निर्देश
उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शहर के सभी चौक-चैराहों एवं सभी प्रतिमा, मूर्तियों की साफ-सफाई आदि कार्य का निस्पादन 15 अगस्त से पूर्व सुनिश्चित करने का निर्देश नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन को दिया.
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं सुंदर रहे इसे सुनिश्चित करेंगे. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए परियोजना निदेशक सरोजिनी तिर्की, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, एसडीओ दिनेश कुमारव सुलेमान मुंडरी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य गण व कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










