प्रभारी बीडीओ ने विकास योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ ने विकास योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

बारियातू़ उपायुक्त के निर्देश पर हेरहंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार ने सोमवार को बारियातू प्रखंड के प्रभारी बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद पंचायत सेवक सेराफिनूस खलखो, बीपीओ सह एइ विक्की देवल, प्रखंड नजीर दाऊद इब्राहिम, जेइ मुनेश्वर उरांव, आवास कोऑर्डिनेटर शशि पूनम कुजूर ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया. गौरतलब है कि निवर्तमान बीडीओ अमित कुमार पासवान के अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर जाने के बाद श्री कुमार को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें : पदभार संभालते ही प्रभारी बीडीओ ने सभी कर्मियों के साथ परिचय प्राप्त किया और समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास और मनरेगा सहित अन्य लंबित व संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर एई विवेक जायसवाल, पंचायत सचिव समीर सुमन भेंगरा, रीना कुमारी समेत अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे. क्रिकेट टूर्नामेंट में बेतला टाइगर की टीम बनी विजेता

आपके शहर में

विज्ञापन

बेतला. सामाजिक विकास संगठन द्वारा आयोजित बेतला प्रीमियर लीग सीजन- 10 के फाइनल मुकाबले में बेतला टाइगर टीम ने चांदो फाइटर टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना , रेंजर उमेश दुबे, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और युवा समाजसेवी शाहिद अंसारी ने किया. इस रोमांचक मुकाबले में काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे. मैच के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुलाम ए रजा, बहाउद्दीन अंसारी, परवेज आलम, नजीर हुसैन समेत कई लोग सक्रिय थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola