बरवाडीह में भारी वाहनों के परिचालन पर ग्रामीणों का विरोध, दो हाइवा रोके; वैकल्पिक मार्ग की मांग

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों से बात करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह में ग्रामीणों ने भारी वाहनों के परिचालन से नाराज होकर दो हाइवा रोक दिए. सड़क क्षतिग्रस्त होने और जलजमाव की समस्या को लेकर उन्होंने आवागमन बंद कराने की मांग की.

विज्ञापन

बरवाडीह. उकामाड़ पंचायत के पैरा-लेदगाई मुख्य मार्ग पर मिशन रोड स्थित संत कलांरेट स्कूल के समीप रविवार को भारी वाहनों के परिचालन से नाराज ग्रामीणों ने दो हाइवा रोक दिये. ग्रामीणों ने सड़क क्षतिग्रस्त होने और आवागमन में परेशानी का हवाला देते हुए भारी वाहनों का परिचालन बंद कराने की मांग की.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रेलवे की नयी रेल लाइन बिछाने के लिए पत्थर मेटल, बरवाडीह की ओर से कंक्रीट मेटल और अन्य निर्माण सामग्री लदे हाइवा का लगातार परिचालन हो रहा है. ओवरलोड और भारी वाहनों के आवागमन से सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है और गड्ढे बन गये हैं. बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

अधूरी सड़क और पुलिया से भी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि देवी मंडप के समीप पुलिया के पास करीब 50 मीटर सड़क का निर्माण कई महीनों से अधूरा है. पुलिया का निर्माण भी पूरा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गयी है.

ग्रामीणों ने अधूरी सड़क और पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की. साथ ही मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन रोककर निर्माण सामग्री की ढुलाई के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग रखी.

वार्ता के बाद वाहनों को जाने दिया गया

हाइवा रोके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस और इंजीनियर मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के साथ वार्ता के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक वाहनों को जाने दिया गया. वार्ता के दौरान ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि आगे से इस सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन नहीं किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola